Kal Ka Mosam: हरियाणा के मौसम में बदलाव, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?
Kal Ka Mosam: हरियाणा में दिवाली के त्योहार के साथ ही सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 24 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगले 6 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अक्टूबर को हरियाणा के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है।
हरियाणा में पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। दिल्ली से लगते अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही।
पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया। मानसून का प्रदर्शन हरियाणा में संतोषजनक रहा है।
कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से महज 4% कम है। 10 जिलों में 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है।