Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा में आज का मौसम सुहाना और साफ रहने वाला है। दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद सुबह, शाम और रात को ठंड बरकरार रहेगी।
 
Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज का मौसम सुहाना और साफ रहने वाला है। दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद सुबह, शाम और रात को ठंड बरकरार रहेगी। बर्फीली हवाओं के असर से सर्दी का अहसास ज्यादा रहेगा।

दिन में तेज धूप खिली रहेगी। सुबह और देर रात को कुछ स्थानों पर कोहरा भी छा सकता है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से सुबह और शाम को ठंड बरकरार रहेगी। रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

29 जनवरी को मौसम में बदलाव की प्रबल संभावना है। ठंड बढ़ सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हरियाणा के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।