Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का अहसास, आज का तापमान, कल का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज हिसार में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम: ठंड की शुरुआत, अगले एक सप्ताह तक साफ मौसम

हरियाणा में गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बरकरार है और कुछ स्थानों पर आज बादल छाए रह सकते हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट न होने से दिन में अभी भी गर्मी बनी हुई है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज हिसार में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल हरियाणा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था।

प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है
सर्दी का सीजन शुरू होते ही हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, सोनीपत में आबोहवा खराब हुई है। हरियाणा में फिलहाल AQI 209.0 है। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

हिसार की रात सबसे ठंडी
हरियाणा में रातें ठंडी होने लगी हैं। हिसार की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों में 20 डिग्री से नीचे ही न्यूनतम तापमान रहा।

सिरसा में अधिकतम तापमान ज्यादा
हरियाणा में सुबह-शाम भले ही ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में गर्मी के तेवर ढीले नहीं हुए हैं। सिरसा में कल अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पूरे प्रदेश में सर्वाधिक रहा। जबकि यमुनानगर में 32 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। जबकि अन्य जिलों में 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

खेती-बाड़ी की लेटेस्ट खबरों के अलावा ताजा मंडी भाव की जानकारी के लिए ज्वाइन करें व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

25 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठंड और मौसम में नमी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

News Hub