Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव, ठंड की शुरुआत 24 अक्टूबर से
Haryana Weather Update: हरियाणा में दीपावली के बाद ठंड की शुरुआत, 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव
हरियाणा में दीपावली के त्योहार के साथ ठंड की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा और अगले 6 दिनों के भीतर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा और तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। लेकिन 24 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और लोगों को दिन में होने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक, हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
इसके अलावा, हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, खासकर पराली जलाने से हवा खराब हो रही है। दिल्ली से लगते जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही।
हरियाणा में मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से महज 4% कम है।