Protect Crops from Nilgai: नीलगाय और आवारा जानवरों से फसल को बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे
Jan 28, 2024, 16:47 IST

Protect Crops from Nilgai: नीम की खली भी फसल बचाएगी
इसी तरह नीम की खली से भी फसलों को बचाया जा सकता है। इसके लिए तीन किलो नीम की खली और तीन किलो ईंट भट्ठे की राख का पाउडर बनाकर प्रति बीघा छिड़काव किया जा सकता है। इससे फसल को भी फायदा होता है, नीम की खली कीट और बीमारियों की समस्या भी कम करती है. इससे नीलगाय खेत के पास भी नहीं आती है. नीम की गंध जानवरों को फसलों से दूर रखती है, इसका छिड़काव हर महीने या पंद्रह दिन में किया जा सकता है।
Protect Crops from Nilgai: नीलगाय को रोकने के लिए ऐसे बनाएं हर्बल घोल
नीलगाय को खेतों की ओर आने से रोकने के लिए आधा किलो छिला हुआ लहसुन पीसकर 4 लीटर मट्ठे में मिला लें और इसमें 500 ग्राम रेत मिला दें। पांच दिन बाद इस घोल का छिड़काव करें। इसकी गंध से करीब 20 दिनों तक नीलगाय खेतों में नहीं आयेगी. इसे 15 लीटर पानी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Also Read: Big Change in Solar Pump Subsidy: सोलर टयुब्वैल लेने वाले किसानों को बड़ा झटका, अगर ऐसा नहीं किया तो वापिस हो सकता है सोलर पैनल! Protect Crops from Nilgai: बीस लीटर गौमूत्र, 5 किलो नीम की पत्तियां, 2 किलो धतूरा, 2 किलो मदार की जड़, फल-फूल, 500 ग्राम तम्बाकू की पत्तियां, 250 ग्राम लहसुन, 150 लाल मिर्च पाउडर को एक डिब्बे में भरकर वायुरोधी बना लें। और इसे 40 दिनों तक धूप में रखें। इसे रखें। इसके बाद एक लीटर दवा को 80 लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव करने से एक माह तक नीलगाय फसल को नुकसान नहीं पहुंचाती है. यह फसल को कीटों से भी बचाता है। Protect Crops from Nilgai: खेत के चारों ओर कंटीले तारों, बांस की डंडियों या चमकीली पट्टियों से बाड़ लगाना। खेतों की मेड़ों पर आंवला, जेट्रोफा, तुलसी, खस, जिरेनियम, मेंथा, लेमन ग्रास, सिट्रोनेला, पामारोसा जैसे पेड़ लगाने से भी नीलगाय से सुरक्षा मिलेगी। Also Read: Fish Farming: मछली पालन के लिए मिलेगा लोन और ट्रेनिंग, ऐसे उठाएं लाभ
Mon,27 Jan 2025
इस नस्ल की बकरी आपकों बना देगी मालामाल?
Mon,27 Jan 2025
जरबेरा की खेती कर आप भी बन सकते हैं करोड़पति, जानिए विस्तार से
Mon,27 Jan 2025
मुर्गी पालन के लिए लोन कैसे मिलेगा? जानिए आवेदन प्रक्रिया
Sat,25 Jan 2025
ये काली बकरी पालने से होगी बंपर कमाई, जानें कैसे
Fri,17 Jan 2025