Movie prime

Gold-Silver Price:  सोने- चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज के ताजा दाम

आज यानी 19 दिसंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि शुद्ध सोने की कीमत 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है, जबकि चांदी की कीमत 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव करीब 75729 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 86840 रुपये प्रति किलोग्राम है
 

Gold-Silver Price: आज यानी 19 दिसंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि शुद्ध सोने की कीमत 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है, जबकि चांदी की कीमत 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव करीब 75729 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 86840 रुपये प्रति किलोग्राम है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक बुधवार शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 76658 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह सस्ता होकर 75,629 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों ही काफी सस्ते हो गए हैं.

जानिए आज के 22 और 24 कैरेट सोने के भाव.

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ibjarates.com, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75326 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 कैरेट सोने की कीमत 75326 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 शुद्धता वाले सोने का रेट 56722 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 585 शुद्धता वाले सोने का भाव करीब 44243 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जानिए आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी

   

   शुद्धता                   बुधवार शाम के रेट      गुरुवार सुबह का भाव     कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)     999          76658                 75629              1029 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     995          76351                 75326               1025 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     916          70219                 69276                943 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     750          57494                 56722                772 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)     585          44845                  44243               602 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम)     999          89060                   86846               2214
 रुपये सस्ती

खेती-बाड़ी की लेटेस्ट खबरों के अलावा ताजा मंडी भाव की जानकारी के लिए ज्वाइन करें व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने और चांदी का भाव

आप मिस्ड कॉल से भी सोने और चांदी का भाव जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

थोड़ी देर में आपको एसएमएस के जरिए जारी रेट की जानकारी मिल जाएगी। आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम को भी सोने का भाव चेक कर सकते हैं।

News Hub