Fill in some text
महिंद्रा ट्रैक्टर काफी लंबे समय से भारत के किसानों के बीच विश्वसनीय बना हुआ है। अपने बेहतर कामों को देकर किसानों की मदद कर रहा है। इनमें से एक Mahindra Arjun 555 DI ट्रैक्टर भी है। भारतीय बाजार में अर्जुन 555 डीआई की कीमत लगभग 6,70,000 से 7,10,000 रुपए तक है।
Farm track 45 smart tractor को भारतीय किसानों ने खूब भरोसा दिखाया है। यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय टैक्टर रहा है। फार्मट्रेक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर की कीमत 5,80,000 से 6,50,000 तक है।
मैसी फर्ग्यूसन 7250 ट्रैक्टर किफायती होने के साथ-साथ खेती के काम में भी बहुत बेहतर होता है। इसलिए किसानों ने इसे टॉप टेन ट्रैक्टर्स में शामिल किया है। भारतीय बाजार में मैसी फर्ग्यूसन 7250 ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 45 हजार से 6 लाख 95 हजार रुपए तक है।
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर पहले से ही किसानों के बीच काफी विश्वसनीय ट्रैक्टर रहा है। इसकी तकनीक इतनी बेहतर है कि किसान इस पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स ट्रैक्टर की कीमत 6,90,000 से 7,60,000 रु. तक होती है।
सोनालिका काफी पहले से ही ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के लिए भरोसेमंद रहा है। सोनालिका सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। सिकंदर सीरीज को किसानों ने काफी पसंद किया है। सोनालिका 745 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5,75,000 से 6,20,000 रुपए तक है।
वैसे तो महिंद्रा के सभी कृषि उपकरण और ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। लेकिन महिंद्रा ने इस ट्रैक्टर को एक्स्ट्रा पावर के साथ लॉन्च किया है। अन्य ट्रैक्टर की तुलना में इसमें एडवांस फीचर हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्स पी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 6,70,000 से 7,10,000 रुपए तक है
स्वराज के सभी ट्रैक्टरों को किसानों की तरफ से बहुत प्यार और विश्वास मिलता आ रहा है। स्वराज के ट्रैक्टरों में 744 एक्स टी भी एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है। भारतीय बाजार में स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की कीमत 5,75,000 से 6,20,000 रुपए तक होती है।