IMD Weather Alert: हरियाणा के इन शहरों में आंधी के साथ बारिश का अर्लट जारी, IMD ने दिया ताजा अपडेट
हरियाणा मौसम अपडेट आज: हरियाणा के 36 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 जून तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हवा चल सकती है।
9 जून से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। ये हैं- हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसर चोपड़ा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, नसरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बाढड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला।
इस बार हरियाणा में गर्मी का 42 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। अभी तीन दिन पहले ही प्रदेश में 42 साल का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना है। 1982 में लगातार 19 दिन तक गर्मी पड़ी थी। इस बार 23 दिन हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने हरियाणा में भी ऐसे ही हालात की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव की वजह मई में सामान्य से कम बारिश होना है। जानिए कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद फिर से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। 5 से 6 जून यानी आज और कल एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे 6 जून को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, जून में प्रदेश में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।

