Movie prime

Haryana Rain Update: हरियाणा में फिर बढ़ी मुश्किले, 15 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट जारी

 
Haryana Rain Update: हरियाणा में फिर बढ़ी मुश्किले, 15 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट जारी
Aapni Agri, Weather हरियाणा डेस्क। मंगलवार (18 जुलाई) को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस हफ्ते हरियाणा में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में मौसम सुहाना रहेगा और कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. दिन भर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। Also Read: गाय के गोबर से जुड़े ये बिजनेस आइडिया आपको बना देंगे मालामाल, किसान भाई जरूर आजमाएं मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर अब उत्तर की ओर सामान्य स्थिति की ओर पहुंच रहा है। अगले कुछ दिनों में हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की उम्मीद रहेगी. दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में बारिश होने की संभावना है। Also Read: मोबाइल सोलर प्लांट से कर रहे फसलों की सिंचाई, किसान का जुगाड़ देख हर कोई रह गया हैरान! चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इससे हरियाणा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे अरब सागर की ओर से नमी वाली हवाएं बढ़ेंगी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं किसानों का कहना है कि उन्होंने अपने खेतों में 90 प्रतिशत तक धान की बुआई का काम पूरा कर लिया था, लेकिन बारिश से उनकी फसलें पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं। जिससे फसल ख़राब हो गई है। अब किसान सरकार से उनकी ख़राब हुई फसलों की मुवावजे की मांग कर रहे हैं।