Movie prime

जर्सी गाय से पशुपालक कमाते हैं लाखों, रोज देती है 12 से 15 लीटर दूध

 
जर्सी गाय से पशुपालक कमाते हैं लाखों, रोज देती है 12 से 15 लीटर दूध

खेती के बाद भारतीय किसानों की आय का सबसे बड़ा स्रोत पशुपालन है। किसान घर में गाय, भैंस और बकरी पालन करके पशुपालन में पैसा कमाते हैं। इनमें से अधिकतर पशुपालक गाय ही पालते हैं। अगर आप भी पशुपालक हैं और गाय पालने की सोच रहे हैं तो आपको जर्सी गाय पालनी चाहिए। विशेषज्ञ पशुपालकों को सबसे ज्यादा जर्सी गाय पालने की सलाह देते हैं। जर्सी गाय एक दिन में 12 से 15 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है।


जर्सी गाय की पहचान कैसे करें?
इस गाय का रंग हल्का पीला और उस पर सफेद धब्बे होते हैं। कुछ गायों का रंग हल्का लाल या भूरा भी होता है। वहीं इस गाय का सिर छोटा, पीठ और कंधे एक लाइन में होते हैं. इस गाय के न तो लंबे सींग होते हैं और न ही इसकी पीठ पर कूबड़ होता है।

जर्सी गायें किस तापमान में जीवित रह सकती हैं?
जर्सी गायें ठंडे तापमान के प्रति अच्छी तरह अनुकूलित हो जाती हैं। जर्सी गायों को गर्म तापमान के अनुकूल ढलने में कठिनाई होती है। जर्सी गायें ठंडी जलवायु में अच्छा दूध उत्पादन देती हैं। इसलिए विशेषज्ञ इस गाय के लिए अनुकूल तापमान की स्थिति बनाने की सलाह देते हैं।


जहां आमतौर पर देसी गाय 30-36 महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देती है. जबकि, जर्सी गायें 18-24 महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देती हैं। भारतीय गाय की तुलना में यह गाय अपने पूरे जीवन में 10 से 12 या कभी-कभी 15 से भी अधिक बछड़ों को जन्म देती है। यही कारण है कि पशुपालकों के लिए इस गाय को पालना फायदे का सौदा है.

खेती-बाड़ी की लेटेस्ट खबरों के अलावा ताजा मंडी भाव की जानकारी के लिए ज्वाइन करें व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें