Budget 2024: केंद्र सरकार ने महिलाओं को दी राहत, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Feb 2, 2024, 12:00 IST
![Budget 2024: केंद्र सरकार ने महिलाओं को दी राहत, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य](https://aapniagri.com/static/c1e/client/114513/migrated/72157590a3c30cdcefa6138d227e06dc.jpg?width=968&height=545&resizemode=4)
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल 1 फरवरी 2024 को संसद में मोदी सरकार का आखिरी अंतरिम बजट पेश कर दिया है. मोदी कार्यकाल के आखिरी बजट में वित्त मंत्री ने अपने भाषण में महिलाओं के लिए अहम घोषणाएं करते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है. और मौजूदा 2 करोड़ लखपति दीदी लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी.
Also Read: Animal Husbandry: पशुओं के घर की लंबाई रखें उत्तर-दक्षिण दिशा में, पशुओं में होगा बाधा
Also Read: Haryana News Today: हरियाणावासियो को मिलेगी 1000 नई बसें, लोगों को होगा फायदा
![Budget 2024: देश में एक करोड़ 'लखपति दीदी', बजट में महिलाओं के लिए किए गए कई बड़े एलान - Budget 2024 New Announcements for Women Lakhpati Didi target increase from 2 crores](https://www.jagranimages.com/images/newimg/01022024/01_02_2024-nirmala_23642985_12726603.webp)
Budget 2024: करोड़पति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना देश के कई राज्यों में शुरू की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में रहने वाली महिलाओं को रोजगार प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। देश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़कर इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।![Budget 2024: क्या 'लखपति दीदी' लक्ष्य बनाएगा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर?](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1200x675/filters:format(webp)/hindi/media/media_files/V0bvF5DDRiQAdtB6UaYU.png)