Movie prime

Alum protect crop: फसलों के लिए बड़े काम की चीज है फिटकरी, दीमक और कीटों का करती है चुटकियों मे सफाया

 
Alum protect crop: फसलों के लिए बड़े काम की चीज है फिटकरी, दीमक और कीटों का करती है चुटकियों मे सफाया
Alum protect crop: फिटकरी का इस्तेमाल आपने खाने में तो किया होगा, लेकिन इसका इस्तेमाल खाने के अलावा खेती में भी किया जाता है। फिटकरी कई प्रकार के पौधों और फसलों के लिए बहुत उपयोगी है। फिटकरी को फसलों के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें पोटेशियम सल्फेट और एल्यूमीनियम सल्फेट का मिश्रण होता है। फिटकरी में पाई जाने वाली कड़वाहट पौधों में साइट्रिक एसिड की कमी को पूरा करके फसल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसे अंग्रेजी में एलम कहते हैं। दरअसल, किसान इसका उपयोग फसल उत्पादन में सुधार के लिए भी कर सकते हैं। आइये जानें फिटकरी का उपयोग फसलों में कैसे करें। Also Read: Darmik: भव्य राम मंदिर में हर मंजिल की ऊंचाई 20-20 फीट होगी, मंदिर के डिजाइन, खंभे और दीवारों से जुड़ी 10 खास बातें
SSKR Tightening Alum Phitkari Stone Fitkari Crystals - 450 Gms : Amazon.in:  ब्यूटी
Alum protect crop: फंगस हटाने में फिटकरी का उपयोग
कवक और बैक्टीरिया जैसी भयानक बीमारियों से पौधे अक्सर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। फिटकरी पौधों को इन संक्रमणों से बचाने में बहुत मददगार है। फिटकरी को पानी में घोलकर उपयोग करने से इसके एंटीसेप्टिक गुण फंगस और बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करते हैं और पौधों को सुरक्षित रखते हैं।
Alum protect crop: फसलों में फिटकरी के फायदे
फिटकरी का उपयोग जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग पौधों में उर्वरक के रूप में किया जाता है। फिटकरी फसलों में लगने वाले कीटों को भी नष्ट कर देती है इससे खेत की मिट्टी का पीएच मान बनाए रखने में मदद मिलती है। यह मिट्टी के दीमक और कीड़ों को मारता है।
Alum protect crop: फसल उत्पादन में फिटकरी के फायदे
फिटकरी के प्रयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। इसके लिए आप फिटकरी को बारीक पीसकर खेत में अंतिम जुताई के समय मिट्टी में मिला दें या पानी में इसका घोल बनाकर सिंचाई में बूंद-बूंद करके डालें। इससे पौधों में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। इससे पौधे मजबूत और हरे-भरे रहते हैं। इससे फसल उत्पादकता भी बढ़ती है। Also Read: Increase milk production: पशुओं का दूध और उसकी गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं, जानें इस लेख में
Alum protect crop: फसलों के लिए बड़े काम की चीज है फिटकरी, दीमक और कीटों का करती है चुटकियों मे सफाया
Alum protect crop: फिटकरी धान के लिए उपयोगी है
धान की फसल में फिटकरी के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं. धान रोपने से पहले खेत में फिटकरी का प्रयोग करने से मिट्टी का पीएच मान बढ़ जाता है। इससे धान की फसल की अच्छी वृद्धि होती है और कीड़ों, कीटों और दीमकों से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा धान की फसल में कंद अधिक निकलते हैं और इससे अच्छी पैदावार मिलती है.