धान-गेहूं नहीं, इन 5 फसलों की खेती करें ...किसानों पर होगी पैसों की बारिश...
भारत में धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती अब किसानों के लिए फायदे का सौदा नहीं रह गई है। इस कारण किसानों का खेती से मोहभंग होता जा रहा है। आज हम 5 ऐसी फसलों और सब्जियों के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी खेती से किसान मालामाल हो सकते हैं।
रेतीली और दोमट मिट्टी में उगाई जाने वाली हल्दी की फसल निश्चित रूप से किसानों को मालामाल बना सकती है। नरेन्द्र 01 बीज हल्दी की फसल के लिए अच्छा माना जाता है। हल्दी की फसल 7 महीने में आसानी से तैयार हो जाती है. एक बीघे में कम से कम 70 से 80 क्विंटल हल्दी पैदा होती है. अगर रालडी की कीमत ₹100 पर भी देखें तो किसानों को 8 लाख रुपये का मुनाफा हो सकता है.
अगर किसान खेत को पर्याप्त नमी के साथ उपजाऊ बनाकर लौकी की खेती करें तो धन की वर्षा हो सकती है. लौकी की अच्छी किस्मों में काशी बहार, काशी कुंडल, नरेंद्र रश्मी और माधुरी शामिल हैं। ये अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियाँ हैं। लौकी की संकर किस्म के बीज से 1 बीघे में 400 क्विंटल और उन्नत किस्म के बीज से 250 क्विंटल उपज प्राप्त की जा सकती है.
परवल के नाम से मशहूर इस सब्जी का कोई जवाब नहीं. इसमें नर और मादा पौधे अलग-अलग होते हैं, इसलिए 9 नर पौधों के साथ एक मादा पौधा भी लगाएं, तभी आपको बेहतरीन पैदावार मिलेगी. अगर किसान परवल की खेती अच्छे से करें तो उन्हें एक एकड़ से लगभग 50 से 60 क्विंटल तक उपज मिल सकती है. फिलहाल बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलो है. अगर इसे 80 रुपये के हिसाब से भी देखें तो एक एकड़ से किसान 4,80,000 रुपये कमा सकता है. हालांकि, सीजन के साथ इसकी कीमत कम होनी शुरू हो जाएगी।
टमाटर को अगर नोट छापने की मशीन कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। टमाटर की खेती में मुनाफा ही मुनाफा है. सही तकनीक और हाइब्रिड बीजों से टमाटर की खेती करने से एक एकड़ में कम से कम 250 क्विंटल का उत्पादन मिलता है। इस आधार पर 4 लाख रुपये का मुनाफा तय है.
सूरन की गजेन्द्र 01 किस्म का कोई जवाब नहीं। कृषि विभाग के शोध में पाया गया है कि बिना खाद या उर्वरक के प्रयोग के भी इसका उत्पादन बहुत अच्छा होता है। यह बवासीर के लिए रामबाण इलाज है। 1 बीघे में 100 क्विंटल सूरन की पैदावार होती है। जिसकी कीमत कम से कम 4 लाख रुपये होगी. यह जानकारी मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विज्ञान के एचओडी प्रो अशोक कुमार सिंह ने दी.
👉 यहां देखें सरकारी योजनाओं की जानकारी
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
