{"vars":{"id": "114513:4802"}}

Mosam Update: हरियाणा में कमजोर हुई मानसून की रफ्तारः अगले 2 दिन तक भंयकर गर्मी का अलर्ट जारी

हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई है। बुधवार को प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान के सामान्य रहने की संभावना है।
 

हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई है। बुधवार को प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान के सामान्य रहने की संभावना है। 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।

इसका कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है। अब तक मानसून की बात करें तो हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इन जिलों में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई है। बाकी जिलों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन अब अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

12 तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

राज्य में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय नहीं रहेगा। 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आने की संभावना है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है। 12 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।