{"vars":{"id": "114513:4802"}}

Budget 2024: केंद्र सरकार ने महिलाओं को दी राहत, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

 
Budget 2024:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल 1 फरवरी 2024 को संसद में मोदी सरकार का आखिरी अंतरिम बजट पेश कर दिया है. मोदी कार्यकाल के आखिरी बजट में वित्त मंत्री ने अपने भाषण में महिलाओं के लिए अहम घोषणाएं करते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है. और मौजूदा 2 करोड़ लखपति दीदी लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी. Also Read: Animal Husbandry: पशुओं के घर की लंबाई रखें उत्तर-दक्षिण दिशा में, पशुओं में होगा बाधा
Budget 2024:  करोड़पति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना देश के कई राज्यों में शुरू की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में रहने वाली महिलाओं को रोजगार प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। देश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़कर इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। Also Read: Haryana News Today: हरियाणावासियो को मिलेगी 1000 नई बसें, लोगों को होगा फायदा
Budget 2024:  2 करोड़ महिलाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य
15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी. केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है. इसका लक्ष्य देश की 2 करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना भी है। इस लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने और ड्रोन के संचालन और मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।