{"vars":{"id": "114513:4802"}}

इस सरकारी साइट से घर बैठे फ्री में मंगवाएं पौधे, मिलेगी 500 पौधों तक की डिलीवरी

घर में पेड़-पौधे रखना खूबसूरती और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पौधे हवा को शुद्ध करने के साथ ही वातावरण में ताजगी भी लाते हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों में तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा और स्नेक प्लांट लगाते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें बालकनी, खिड़की और लिविंग रूम में रखना पसंद करते हैं। उचित देखभाल, नियमित पानी और रोशनी से पौधे घर को लंबे समय तक हरा-भरा रखते हैं, जिससे ताजगी बरकरार रहती है। बाजार से पौधा खरीदना भी काफी भारी पड़ता है, क्योंकि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सरकारी साइट से आप कोई भी पौधा मुफ्त में पा सकते हैं।

वन विभाग मुफ्त में दे रहा है पौधे

हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सरकारें भी कई तरह के प्रयास करती हैं। कई सरकारी विभाग राज्य में पौधरोपण का दायरा बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मुफ्त में पौधा पाने के लिए आपको सिर्फ एक सरकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। घर और ऑफिस के आसपास हरियाली लाने या बढ़ाने के लिए आप ऑनलाइन पौधे मंगवा सकते हैं। आपको बता दें, वन विभाग लोगों को मुफ्त में पौधे देता है। पौधा मंगवाने की प्रक्रिया काफी सरल है, आपको किसी सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से पौधा बुक करना होगा।

दिल्लीवासी उठा सकते हैं सुविधा
दिल्ली सरकार का वन एवं वन्यजीव विभाग लोगों को मुफ्त में पौधे मुहैया कराता है, जिन्हें ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। दिल्ली में रहने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें, राज्य सरकार राज्य में दिल्ली फ्री ट्री के नाम से अभियान चला रही है।

ऑनलाइन मुफ्त पौधे कैसे मंगवाएं

पौधा मंगवाने के लिए आपको दिल्ली फ्री ट्री की वेबसाइट (https://dillifreetree.eforest.delhi.gov.in) पर जाना होगा।

अब आपको लॉगइन का विकल्प मिलेगा, आपको इस विकल्प पर जाना होगा।

इस विकल्प के नीचे साइनअप आता है, जिस पर क्लिक करके आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अब आपको फिर से लॉगइन विकल्प पर जाना होगा और यहां यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा।

अब आपको अपनी नजदीकी नर्सरी के साथ पूछी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।

इन नर्सरियों से मिलेगी डिलीवरी

ऑनलाइन ऑर्डर के बाद आपको अलीपुर नर्सरी, आनंद विहार नर्सरी, अरावली मॉडर्न फॉरेस्ट नर्सरी (तुगलकाबाद), बिरला मंदिर नर्सरी, बरार स्क्वायर नर्सरी, (दिल्ली कैंट), हौज रानी सिटी फॉरेस्ट नर्सरी, आईटीओ नर्सरी, कमला नेहरू रिज नर्सरी, खरखरी जटमल नर्सरी, कोंडली नर्सरी, मामूरपुर नर्सरी, पूठ कलां नर्सरी, कुतुबगढ़ नर्सरी, रेवला खानपुर नर्सरी और टॉल सीडलिंग एंड मेडिसिनल प्लांट नर्सरी (तुगलकाबाद) से डिलीवरी मिलेगी।

500 पौधों तक की डिलीवरी

ऑनलाइन पौधा ऑर्डर करते समय आपको कुछ बातें जरूर जाननी चाहिए। सरकार पौधे मुफ्त में बांटती है, ताकि उन्हें लगाया जा सके और उनकी सही तरीके से देखभाल की जा सके। लेकिन इनके गलत इस्तेमाल का भी खतरा रहता है। ज्यादातर लोग मुफ्त का नाम सुनकर पौधों की देखभाल नहीं करते, जिससे पौधा बर्बाद भी हो जाता है। इसके लिए सरकार ने पौधे मंगाने की एक सीमा तय कर दी है, जिसके तहत लोगों को पौधे दिए जाते हैं। आपको बता दें, इस वेबसाइट से एक व्यक्ति सिर्फ 100 पौधे ही ऑनलाइन मंगवा सकता है। वहीं, आरडब्ल्यूए/संगठनों को 500 पौधों तक की डिलीवरी दी जाती है। अगर कोई इससे ज्यादा पौधे लेना चाहता है तो उसे इसके लिए विभाग से मंजूरी लेनी पड़ती है।