Farming: इस पेड़ की खेती आपको बना देगी करोड़पति! जानिए इस फसल की कैसे की जाती है खेती
Farming: चिनार की खेती से किसानों को मिल रहा है लाखों का फायदा
चिनार के पेड़ों की खेती भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में की जाती है। इसकी मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।
चिनार के पेड़ की लकड़ी बाजार में ऊंचे दामों पर बिकती है, वहीं चिनार का पौधा भी ज्यादा महंगा नहीं होता, लेकिन जब बिकने का समय आता है तो इसकी कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।
मुजफ्फरनगर के एक किसान का कहना है कि चिनार के पेड़ों की लकड़ी की कीमत 1600 प्रति क्विंटल है।
चिनार की सबसे अच्छी संकर किस्म 109, 110, 111, 112 है, अगर इसकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो यह 4 साल में पक जाती है।
एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी 12 फीट होनी चाहिए। इन पेड़ों के बीच खाली जगह में एक बार गेहूं की खेती की जा सकती है, जिससे प्रति बीघा 3-4 क्विंटल गेहूं की पैदावार हो सकती है।
पोपलर के पेड़ से गिरने वाले पत्ते खेत में खाद का काम करते हैं, गेहूं की फसल में अलग से कोई खाद डालने की जरूरत नहीं होती। पोपलर की खेती कमाई का बढ़िया विकल्प है।