57 HP में सबसे पावरफुल हार्वेस्टर, जानिए कीमत और फीचर्स
कृषि उपकरणों में हार्वेस्टर एक महत्वपूर्ण मशीन मानी जाती है। इस मशीन से फसल काटना आसान हो जाता है. किसान हार्वेस्टर मशीनों से खेती के काम को सरल और कुशल बना सकते हैं। हार्वेस्टर विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए अनुकूलित होते हैं और एक साथ कई कृषि कार्य कर सकते हैं। हार्वेस्टर मशीनों से किसान बेहतर तरीके से समय पर खेतों से फसल प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। अगर आप भी खेती के लिए हार्वेस्टर मशीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हार्वेस्टर आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 विशिष्टताएँ
महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हार्वेस्टर में आपको दमदार इंजन देखने को मिलता है, जो 57 एचपी पावर जेनरेट करता है। इसका इंजन 600 से 800 आरपीएम जेनरेट करता है। कंपनी ने इस हार्वेस्टर का निर्माण 3730 MM ऊंचाई के साथ 10930/6630 MM लंबाई और 2560 MM चौड़ाई में किया है। इस महिंद्रा हार्वेस्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 422 MM रखा गया है। कंपनी के इस हार्वेस्टर में 49 ब्लेड हैं, जो 80 मिमी तक फसल काट सकते हैं। इस महिंद्रा हार्वेस्टर के कटर बार से 3580 मिमी चौड़ाई और 30 से 1000 मिमी ऊंचाई तक की कटिंग आसानी से की जा सकती है। कंपनी के इस हार्वेस्टर के कटर बार की चौड़ाई 3540 MM रखी गई है।
महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 की विशेषताएं
महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हार्वेस्टर में आपको काफी अच्छी ग्रिप वाला स्टीयरिंग देखने को मिलता है, जो आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस हार्वेस्टर का कुल वजन 6750 किलोग्राम है। महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हार्वेस्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 16.9 -28, 12 PR का फ्रंट टायर और 7.5-16, 8 PR का रियर टायर देखने को मिलता है। इस हार्वेस्टर में 750 किलोग्राम की क्षमता वाला अनाज टैंक उपलब्ध कराया गया है। महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर से फसल काटते समय न्यूनतम तेल की खपत होती है।
महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 कीमत
भारत में महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हार्वेस्टर की कीमत 17.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 हार्वेस्टर की ऑन रोड कीमत आरटीओ पंजीकरण और रोड टैक्स के कारण राज्यों में भिन्न हो सकती है।

