Movie prime

 Kubota MU 5502 4WD Tractor: जापानी इंजन और जबरदस्त पावर वाला Kubota 50 HP ट्रैक्टर, जानें कीमत

 कुबोटा एमयू 5502 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर: कुबोटा कंपनी भारतीय किसानों के बीच मजबूत और बेहतरीन फीचर्स वाले ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है। कुबोटा ट्रैक्टर जापानी तकनीक वाले शक्तिशाली इंजन के साथ बाजार में पेश किए जाते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर कम ईंधन खपत में खेती के कई कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी खेती के लिए दमदार ट्रैक्टर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Kubota MU 5502 4WD ट्रैक्टर आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2434 सीसी इंजन में आता है जो 2300 आरपीएम के साथ 50 एचपी पावर जेनरेट करता है।
 
आज Aapni Agri की इस पोस्ट में हम आपको Kubota MU 5502 4WD ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Kubota MU 5502 4WD Tractor

कुबोटा MU 5502 4WD की विशेषताएं

Kubota MU 5502 4WD ट्रैक्टर में आपको 2434 cc क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Kubota V2403-M-DI-TE3, इनलाइन FIP E-CDIS, लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिलता है, जो 50 HP पावर जेनरेट करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर ड्राई टाइप, डुअल एलिमेंट एयर फिल्टर के साथ आता है। कुबोटा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ शक्ति 47 एचपी है और इसका इंजन 2300 आरपीएम उत्पन्न करता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 65 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया है। इस ट्रैक्टर की आगे की स्पीड 1.8 - 30.8 किमी प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 5.1 - 14.0 किमी प्रति घंटा रखी गई है। कुबोटा एमयू 5502 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की उठाने की क्षमता 1800/2100 किलोग्राम और सकल वजन 2,560 किलोग्राम है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को 3715 MM लंबाई और 1965 MM चौड़ाई के साथ 2050 MM व्हीलबेस में तैयार किया है।

कुबोटा MU 5502 4WD की फीचर्स 

Kubota MU 5502 4WD ट्रैक्टर में आपको पावर (हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग) स्टीयरिंग मिलता है, जो खेतों में स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स है। इस Kubota ट्रैक्टर में आपको डबल टाइप क्लच के साथ Syschromesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक के साथ पेश किया है। कुबोटा का यह ट्रैक्टर इंडिपेंडेंट, डुअल पीटीओ टाइप पावर टेकऑफ़ के साथ आता है, जो 540 @2160 ERPM ECO: 750 @2200 ERPM जेनरेट करता है। Kubota MU 5502 ट्रैक्टर में फोर व्हील ड्राइव है, इसमें 9.50 X 24 का फ्रंट टायर और 16.9 X 28 का रियर टायर है।

Kubota MU 5502 4WD Tractor

कुबोटा MU 5502 4WD कीमत

Kubota MU 5502 4WD ट्रैक्टर की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये से 11.89 लाख रुपये रखी गई है। कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत आरटीओ पंजीकरण और राज्यों में लागू रोड टैक्स के कारण भिन्न हो सकती है। कंपनी इस Kubota MU 5502 4WD ट्रैक्टर के साथ 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी देती है।