Mustard cultivation: उन्नत कृषि क्रियाएं अपनाकर सरसों की पैदावार को बढ़ायें, किसानों को दी खास सलाह
Feb 28, 2024, 14:34 IST
Mustard cultivation: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के विस्तार विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ ने राष्ट्रीय जलवायु सुधार कृषि नवाचार परियोजना (एनआईसीआरए) के तहत 27 फरवरी, 2024 को गांव बैरावास में सरसों फार्म दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर किसानों को सरसों की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों तथा सरसों की फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। Also Read: Business Idea: घोड़ा गधा खच्चर ऊंट पालने पर सरकार दे रही भारी लोन, जानें पूरी जानकारी



